कोरोना से मुंबई में हुई एक बुजुर्ग की मौत, भारत में अबतक तीसरी मौत

कोरोना से मुंबई में हुई एक बुजुर्ग की मौत, भारत में अबतक तीसरी मौत

सेहतराग टीम

भारत में कोरोना वायरस ने अबतक लगभग 125 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और इससे पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के साथ ही मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 64 साल के बुजुर्ग ने डैम तोड़ दिया है। यह कोरोना के कारण भारत अबतक तीसरी मौत है। इसके पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है।

पढ़ें- नोएडा में कोरोना के दो पॉजिटिव मामलों की हुई पुष्टि, प्रशासन हरकत में

खबरों के अनुसार मरने वाला 64 साल का बुजुर्ग हाल ही में दुबई से लौटा था। यही नहीं उसके 64 वर्षीय की पत्नी को भी पॉजिटिव पाया गया था और इनके बेटे में भी वायरस की पुष्टि हुई है। अभी वे अस्पताल में ही भर्ती हैं। बता दें कि राज्य में सबसे पहले कोरोना वायरस से लक्षण इसी दंपत्ति में पाए गए थे।

बता दें कि 1 मार्च को ही पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। उसके बाद इन्होंने  मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की और इसी टैक्सी के कारण पति-पत्नी वायरस की चपेट में आ गए। इसके आलावा उसी टैक्सी से ड्राइवर सहित दो और लोग वायरस की चपेट में आ गए। इस तरह एक ही टैक्सी से पांच लोग एक साथ संक्रमित हो गए। बताया जा रहा है कि पहले से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित था जिससे उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गयी। कोरोना से पीड़ित उनके बेटे और पत्नी का इलाज कस्तूरबा अस्पताल जारी है।

पढ़ें- अगर शरीर में ये बदलाव दिखें तो समझें कि आप हो चुके हैं कोरोना वायरस के शिकार

आपको बता दें कि इसके पहले 14 मार्च को दिल्ली में  कोरोना वायरस से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। यह बुजुर्ग महिला भी मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। ससे पहले 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मरीज सऊदी अरब से लौटा था।

 

इसे भी पढ़ें-

ऑफिस के कारण एक्सरसाइज न कर पाने वालों के लिए कैलोरी बर्न करने के 9 आसान तरीके

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।